पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एल एंड टी को हुआ 4 .5 करोड़ रुपए का भुगतान

एल एंड टी को हुआ 4 .5 करोड़ रुपए का भुगतान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | जलापूर्तियोजना का काम कर रही एल एंड टी कंपनी को निगम ने साढ़े चार करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया है। निगम की ओर से यह राशि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को दी गई है। विभाग से यह राशि एल एंड टी को उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी ने राशि भुगतान नहीं होने के कारण एक साल से काम बंद रखा है। कंपनी के करीब 64 करोड़ रुपए बकाए हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि कंपनी को यह भुगतान सूद की राशि से किया गया है। जेएनएनयूआरएम मद में जो राशि बैंक में जमा है, उसी का सूद 6 करोड़ रुपया मिला है। नगर विकास सचिव के निर्देश पर यह राशि एल एंड टी के साथ-साथ धनबाद और आद्रा रेल मंडल को देने के लिए दी गई है।





दोनों मंडल के डीआरएम ने पाइप क्रॉसिंग के लिए 1 करोड़ 58 लाख रुपए की मांग की है। इस राशि के मिल जाने से काम शुरू हो जाने की उम्मीद है।

|