- Hindi News
- बिजली संकट से शहर में बाधित रही जलापूर्ति
बिजली संकट से शहर में बाधित रही जलापूर्ति
धनबाद | बिजलीसंकट मंगलवार को भी जारी रहा। डीवीसी ने तय पर लोडशेडिंग की। सुबह में 8 बजे से दिन के 10 बजे तक बिजली गुल रही। दिन के 12:30 बजे बिजली एकबार फिर घरों से दूर हो गई और आधे घंटे बाद लौटी। शाम 4 बजते ही पुन: लोडशेडिंग शुरू हो गई और शाम 6 बजे तक बत्ती गुल रही। इसके बाद भी रात 11 बजे तक बिजली का आना-जाना लगा रहा। बिजली की बेहाल स्थिति से जलापूर्ति बाधित हुई। पेयजल स्वच्छता विभाग शाम में गांधीनगर, भूदा, धनसार और स्टील गेट टावर से पानी सप्लाई नहीं कर पाया। इन क्षेत्रों में लोगों को सिर्फ एक बार की जलापूर्ति से संतोष करना पड़ा।