- Hindi News
- विदाई समारोह में खूब झूमीं नाचीं बीएसएस की छात्राएं
विदाई समारोह में खूब झूमीं-नाचीं बीएसएस की छात्राएं
धनबाद | कंबाइंडबिल्डिंग परिसर में स्थित बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय में मंगलवार को 10वीं कक्षा की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें गीत-संगीत और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 10वीं और 9वीं की छात्राओं ने खूब धमाल मचाया। समारोह में प्रभा सिन्हा, दमयंती उपाध्याय, एएस कुंडलना, बुलंद अख्तर आदि भी शामिल हुए।
बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय में विदाई समारोह के दौरान छात्राएं।