पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाकपा माले ने भी आप की जीत पर जताई खुशी

भाकपा माले ने भी आप की जीत पर जताई खुशी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आप की जीत पर बंटी मिठाई

दिल्लीमें आप की जीत की खुशियां धनबाद में दिखी। आप पार्टी के समर्थक सड़क पर निकले और मिठाई बांटी। पटाखे फोड़े और गुलाल उड़ाए। आप के समर्थन में सरायढेला से विजय जुलूस निकला। आप नेता मगधेश कुमार ने कहा कि दिल्ली में कोई मोदी लहर नहीं चली। भाजपा ने दिल्ली में 4 मुख्यमंत्री, 120 सांसद, केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री और पूरा सरकारी तंत्र का जोर लगाया, पर दिल्ली की जनता ने मोदी भाजपा के नेतृत्व को नकार दिया। कार्यक्रम में प्रशांत कुमार प्रधान, जनार्दन ठाकुर, दिनेश कुमार यादव, सुजित कुमार, राजकुमार सिंह, उपेंद्र यादव, मनोज यादव, रवि, जुडो, संजय, मनोज बाबू सहित अन्य कई उपस्थित थे। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व उपाध्यक्ष हातिम अंसारी ने दिल्ली की जीत पर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है।

^मजदूर विरोध नीतियों के कारण भाजपा को दिल्ली में हार मिली। कोयला क्षेत्र के हड़ताल ने भी भाजपा की हार में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली के मजदूर भाजपा के खिलाफ खड़े नजर आए। मोदी सरकार अब भी अपनी सोच बदले।’’ विंदेश्वरीप्रसाद, नेता, बीएमएस

^दिल्ली के जनादेश को स्वीकार करते हैं। आप की इस जीत का बिहार और झारखंड की राजनीति पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। ऐसा होता, तो पश्चिम बंगाल में तृणमूल के सत्ता में आने के बाद झारखंड के चुनाव पर पर उसका असर क्यों नहीं पड़ा?’’ फूलचंदमंडल, विधायक, सिंदरी

^हम सब दिल्ली की जनता के जनादेश का सम्मान करते हैं। आप पार्टी पर जनता ने विश्वास किया है। आप की जीत का बिहार और झारखंड की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अब केजरीवाल अपना वादा पूरा करें।’’ संजीवसिंह, विधायक, झरिया

^इस हार से भाजपा को अपनी आंख खोल लेनी चाहिए। अच्छा दिन लाने का वादा कर मोदी सरकार ने लोगों को ठगा था। सत्ता के 9 माह में सिर्फ कॉरपोरेट जगत के लोगों का अच्छा दिन आया। आम जनता ने इसका जवाब दिया।’’ अरुपचटर्जी, विधायक, निरसा

दिल्ली में आप पार्टी की जीत पर धनबाद में मिठाइयां बांटते पार्टी के कार्यकर्ता।

क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि

^दिल्लीके जनादेश को पार्टी स्वीकार करती है। आप पार्टी को बधाई देता हूं। दिल्ली की इस जीत का असर बिहार और झारखंड की राजनीति पर नहीं पड़ेगा। दिल्ली चुनाव परिणाम का असर दिल्ली तक ही रहेगा। राजसिन्हा, विधायक, धनबाद