- Hindi News
- बरवाअड्डा हवाई अड्डा के नजदीक अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, दो जख्मी
बरवाअड्डा हवाई अड्डा के नजदीक अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, दो जख्मी
मंगलवारकी शाम को धनबाद से बरवाअड्डा रही ऑटो हवाइअड्डा के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घटना संबंध में बताया जाता है कि टेंपो धनबाद से बरवाअड्डा सवारी लेकर आने के क्रम में हवाईअड्डा के समीप अज्ञात वाहन के चकमा देने से पलट गया। टेंपो में सवार मयूरनाचना निवासी इसाक अंसारी एवं अन्य एक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस घटनास्थल पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल इसाक अंसारी को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं गंभीर रूप से घायल एक अन्य को पीएमसीएच भेज दिया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी जाती है। पुलिस ने टेंपो को जब्त कर थाना ले आई है।