पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात एटीएम, पर सब बेकार

सात एटीएम, पर सब बेकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेकई दिनों से भूली क्षेत्र के लोगों को एटीएम की सुविधा नहीं मिल रही है। जबकि यहां के लोगों को समुचित सुविधा मिले, इसके लिए विभिन्न बैंकों के सात एटीएम काउंटर खोले गए हैं, लेकिन लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सभी एटीएम किसी किसी कारण से प्रायः बंद ही रहती हैं। किसी काउंटर में एटीएम खराब है, तो किसी में लाइट कटने के बाद बिजली की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। कहीं सब कुछ ठीक है, तो कहीं एटीएम में कई दिनों से पैसे ही नहीं डाले गए हैं।

^एटीएम में तकनीकी खराबी जाने से पिछले चार दिनों से बंद है। हमने इसकी सूचना जाेनल आॅफिस को दी है। एक-दो दिनों मे एटीएम ठीक हो जाएगी और लोगों को इसकी सुविधा मिलने लगेगी।\\\'\\\' मुकेशकुमार, श्याम नगर शाखा प्रबंधक, यूको बैंक

कहीं मशीन खराब, तो कहीं बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था ही नहीं

ब्लाॅकस्थित एसबीआई के एटीएम काउंटर की एटीएम मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण पिछले 15 दिनों से बंद पड़ा है। वहीं श्याम नगर स्थित यूको बैंक का एटीएम पिछले चार दिनों से खराब है। शक्ति मार्केट स्थित आईसीआईसीआई की एटीएम, डी ब्लाॅक सेक्टर वन स्थित यूनियन बैंक आॅफ इंडिया की एटीएम तथा डी ब्लाॅक मार्केट के समीप स्थित बैंक आॅफ इंडिया की एटीएम लाइट कटने के बाद बंद हो जाते हैं। क्योंकि लाइट कटने के बाद यहां बिजली की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नही है। शक्ति मार्केट स्थित बैंक आॅफ इंडिया तथा एक्सिस बैंक की एटीएम में पिछले तीन दिनों से पैसे ही नहीं है। हालांकि एक्सिस बैंक की एटीएम में मंगलवार की शाम पैसे डाले गए।



श्यामनगर स्थित यूको बैंक की एटीएम में तकनीकी खराबी आने के कारण पिछले चार दिनों से बंद है। वहीं ब्लाॅक स्थित एसबीआई के एटीएम काउंटर तो पिछले 15 दिनो से बंद पड़ा है। एटीएम बंद रहने से यहां के लाखों की आबादी को घोर कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि आज के युग में एटीएम सबसे सुलभ साधन है, जिसके द्वारा लोग बिना बैंक की लंबी लाइन में लगे तुरंत अपने जरूरतों के पैसे निकाल लेते हैं लेकिन अब यहां के लोगों को पैसे निकालने के लिए या तो संबंधित बैंकों में जाना पड़ रहा है या नगर से पांच किमी दूर धनबाद के एटीएम काउंटर में।