पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झरिया सिंदरी में 4 लाख की चोरी

झरिया सिंदरी में 4 लाख की चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| भगतडीह/ सिंदरी

झरियाऔर सिंदरी की दो अलग-अलग घटनाओं में करीब चार लाख की चोरी की हुई है। घटना के बाद भुक्तभोगी परेशान हैं। वहीं पुलिस जांच करने की बात कह रही है। घटना के बाद गृहस्वामी और व्यवसायियों में भय व्याप्त है। पहली घटना बलियापुर थाना क्षेत्र के सिंदरी खाद कारखाना के रांगामाटी स्थित आवास संख्या आईएम 817/18 में घटी। सोमवार की रात चोरों का दल घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर प्रवेश किया। घर में रखे आलमीरा सहित अन्य बॉक्स को तोड़ दिया और उसमें रखे खासकर स्वर्णाभूषण, मांगटीका, हार, नथिया, अंगूठी सभी सोने की, इसके अलावा चांदी का सिक्का, पायल, बिछिया आदि चुरा लिया। घटना के समय गृहस्वामी अपने गांव गए थे।

घर में ताला बंद था। इसका फायदा चोरों ने उठाया।

प्रशासन के प्रति लोगों में आक्रोश

घटनाके बाद रंगामाटी में भय व्याप्त है। हालिया दिनों में देखा जा रहा है कि इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही है। मामले का उद्‌भेदन नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर आसपास के लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश है। घटना के बाद कॉलोनी के लोग इकट्ठा हो गए। प्रशासन से सुरक्षा की मांग की। इधर, सूचना पाकर बलियापुर थाना के प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि जल्द ही मामले का उद्‌भेदन कर लिया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी।

दूसरी घटना झरिया थाना क्षेत्र के झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग के माइंस रेस्क्यू के समीप घटी। यहां पर मोहन जेनरल स्टोर से चोरों ने करीब 35 हजार रुपए की सामग्री चुरा ली। जेनरल स्टोर के मालिक जगत मोहन ने घटना की सूचना झरिया पुलिस को मंगलवार को करीब साढ़े नौ बजे दी थी। झरिया पुलिस शाम करीब तीन बजे पहुंची। आवश्यक पूछताछ कर पुलिस लौट गई। उसे विश्वास नहीं हो रहा है कि चोरी में गई सामग्री शायद उसे वापस होगी।

बस्ताकोला माइंस रेस्क्यू के समीप इसी दुकान से हुई है चोरी