- Hindi News
- सोशल मीडिया पर छाया करकेंद का नेहरू उद्यान
सोशल मीडिया पर छाया करकेंद का नेहरू उद्यान
करकेंदके नेहरू उद्यान के जीर्णोद्घार और सौंदर्यीकरण की मांग अब सोशल मीडिया पर भी होने लगी है। यह मुद्दा सोशल मीडिया पर छा गया है। तीन दिनों के दौरान 200 से अधिक लोगों ने इस मांग का समर्थन करते हुए सौंदर्यीकरण से संबंधित पोस्ट को लाइक किया है। 50 से अधिक लोगों ने खबर और दैनिक भास्कर की इस मुहिम पर कमेंट भी किया है। नेहरू उद्यान के सौंदर्यीकरण की मांग अब जोर पकड़ चुकी है। पार्क की वीरानी को हरियाली में बदलने के लिए लोग इस अभियान से जुड़ते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कमेंट करने वालों ने अच्छे दिन की दुहाई देने वाले भाजपा विधायकों से अपील की है कि वे इस पार्क को फिर से जीवित कर अच्छे दिनों का संकेत दें। सिर्फ भाषण देने और बयानबाजी से अच्छे दिन नहीं आने वाले हैं। उन्हें केंदुआ और करकेंद के इस इकलौते पार्क का जीर्णोद्धार कराना चाहिए।
सोशल मीडिया पर लोगों ने नेहरू उद्यान को फिर से जीवित करने के लिए सभी से मिलकर ठोस पहल करने की अपील की है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के साथ-साथ नगर निगम और बीसीसीएल से सामूहिक रूप से अपील की गई है कि वे इस पार्क के जीर्णोद्घार के लिए आगे आएं।