स्टील गेट में लगेगी एटीपी मशीन
धनबाद | स्टीलगेट और आसपास के लोगों को बिजली बिल जमा करने के लिए अब बिजली विभाग के कार्यालय नहीं आना पड़ेगा। बिजली विभाग ने स्टील गेट के आसपास एटीपी मशीन लगाने की योजना बनाई है। विभाग एटीपी मशीन लगाने के लिए जमीन की खोज में जुटी है। जैसे ही जमीन मिलती है, वहां मशीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। एटीपी मशीन लगने से लोग सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली बिल जमा कर पाएंगे।