महिला आयोग में 30 मामलों की सुनवाई
रांची | राज्यमहिला आयोग में मंगलवार को 30 मामलों की सुनवाई हुई। 25 केस में दोनों पक्ष उपस्थित हुए, जिसमें पांच केस पर फैसला दे दिया गया। इनमें पलामू, रांची, धनबाद, गुमला, देवघर, जमशेदपुर, बोकारो और रामगढ़ जिलों के मामले थे। ज्यादातर घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना आदि के मामले आए थे। अध्यक्ष डॉ. महुआ माजी और सदस्य किरण कुमारी ने सुनवाई की। बुधवार को भी यहां कोर्ट लगेगी। इस दिन 25 केस की सुनवाई होनी है। ये जानकारी आयोग की ओर से दी गई।