पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सचिव से की ट्रकों में ओवरलोडिंग की शिकायत

सचिव से की ट्रकों में ओवरलोडिंग की शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने गिनाई कई समस्याएं

धनबाद | धनबादजिला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन रविवार को परिवहन सचिव केके सोन से मिला। व्यापारियों पर ट्रकों में जबरन ओवरलोडिंग कराने विरोध करने पर कार्य बालीडीह बोकारो शिफ्ट करने का आरोप लगाया। मामले में एसोसिएशन की ओर से सचिव को ज्ञापन भी सौंपा गया। कहा गया है कि माल व्यापारियों की मनमानी से भागा स्टेशन रेलवे गोदाम से माल ढोने वाले आठ सौ ट्रक बेकार हैं। कहा है कि दूसरी ओर बालीडीह बोकारो से प्रतिदिन लगभग पांच सौ ट्रक ओवरलोड हो गंतव्य तक जा रहे हैं। इसमें व्यापारी वर्ग, ट्रांसपोर्टर विभाग की साठगांठ है। इससे ट्रक मालिक, चालक के साथ हर वर्ग को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। एसोसिएशन ने सचिव से ओवरलोडिंग बंद कराने की मांग की। मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष इमामुल हक, महामंत्री शंभूनाथ सिंह, रंजन साहू, विजय गर्ग, टिंकू, विनोद अग्रवाल, रमेश यादव, राजेश तायल सहित अन्य मौजूद थे।