पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिगंत परिवार के महिला मोर्चा का गठन 22 को

दिगंत परिवार के महिला मोर्चा का गठन 22 को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेतनामहाविद्यालय सहराज में उपेंद्र लाभ की अध्यक्षता में दो दिनी कार्यकर्ता बैठक हुई। बैठक में दिगंत पथ परिवार के संस्थापक शैलेंद्र ने परिवार के इतिहास और संघर्ष की जानकारी दी।

साथ ही वर्तमान में परिवार की स्वीकार्यता और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान को रेखांकित करते हुए उसे बड़ी बड़ी उपलब्धि बताया। बाद में महिला मोर्चा के गठन के लिए अवकाशप्राप्त प्रधानाध्यापिका इंदिरा सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। उपस्थित महिलाओं ने नारी चेतना जागरण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी संस्था अथवा संगठन की सफलता तभी सुनिश्चित होगी, जब उसमें आधी आबादी का जुड़ाव हो।

बैठक में 22 फरवरी को पुन: बैठक कर संगठन के प्रारूप और आगामी कार्यक्रमों पर रणनीति बनाने का निर्णय लिया गया। दूसरी तरफ कोल्हापुर में आयोजित भारतीय संस्कृति उत्सव से भाग लेकर लौटे साथियों ने वहां से प्राप्त अनुभवों को साझा किया।

यह भी फैसला हुआ कि तलाश अभियान के तहत विवेकानंद चेतना फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा चरण 12 से 23 मार्च तक होगा। बैठक में मुख्य रूप से मंजीत सिंह, नवीन सिंह, किरीट चौहान, तुरसा बेसरा, प्रसून हेंब्रम, विश्वनाथ हांसदा, अभिराम हांसदा, पदमा टुडू, नीलू सिन्हा, उर्मिला हेंब्रम आदि उपस्थित हुए।