धनबाद। एनएच32 पर स्थित बैंकमोड़ ओवरब्रिज के ब्रिज एरिया से ओवरलोड हटाया जाएगा। ओवरब्रिज पर 200 मीटर के दायरे में डेक स्लैब है। डेक स्लैब का मतलब होता है ओवरब्रिज के नीचे से खाली स्पेस, जिसके नीचे किसी तरह का स्पॉट नहीं होता है। वही एरिया ब्रिज कहलाता है।
बैंकमोड़ ओवरब्रिज के दोनों ओर 100 मीटर की दूरी तक एप्रोच ब्रिज है, जिसके नीचे स्पॉट दिया गया है। 200 मीटर के दायरे वाले डेक स्लैब के ऊपर बिछी वर्तमान कालीकृ़त सड़क को उखाड़ा जाएगा जो अभी 6 इंच मोटी है, इसे उखाड़ 2 इंच की नई कालीकृत बिछाई जाएगी। इससे ब्रिज एरिया से चार इंच ओवर बर्डन कम हो जाएगा। ब्रिज से ओवर बर्डन हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
गोधर में 600 मीटर की सड़क का बिटुमिन निर्माण
गोधरमें 600 मीटर में एनएच 32 का फंसा पेच अब खत्म हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने गोधर के 600 मीटर में बिटुमिन सड़क बनाने के लिए सहमति प्रदान कर दी है। अब जल्द बिटुमिन चिप्स से काम शुरू हो जाएगा। गोधर का यही वह क्षेत्र है जहां सड़क पर पानी जमने लगता है, इसीलिए विशेष सड़क निर्माण की आवश्यकता पड़ी है। गया पुल के नीचे बिटुमिन से ही सड़क निर्माण किया जाएगा। वहीं बिरसा चौक के पास बिटुमिन का बेस कोर्स पूरा कर लिया गया है।
पुटकी में अभी भी नहीं सुलझ रहा है मामला | पुटकी चौक के समीप एनएच 32 के नीचे से माडा का पाइप गया है। जो नीचे से लीक है। माडा से कई दौर की बातचीत एनएच विभाग ने की है। लेकिन माडा की ओर से लीक पाइप ठीक नहीं की गई है।