- Hindi News
- छापामारी में पोषाहार की कालाबाजारी का खुलासा
छापामारी में पोषाहार की कालाबाजारी का खुलासा
धनबाद | गरीबगर्भवती धातृ महिलाओं और तीन वर्ष तक के बच्चों को दी जाने वाली भारत सरकार की पोषाहार योजना का 600 पैकेट आहार मवेशियों को खिलाने के लिए बेच डाला। 24 बोरे में भरे 600 पैकेट को बैंकमोड़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विकास नगर में खटाल में छापामारी कर जब्त की है। मौके से जितेंद्र यादव मोहन मास्टर उर्फ बृजमोहन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। रात में मालवाहक गाड़ी से पोषाहार योजना का आहार से भरे बोरे को विकास नगर में एक खटाल के बगल में उतारा गया था।