पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईएसएम में उतरा वसंत, लोगों ने घर बैठे देखा लाइव

आईएसएम में उतरा वसंत, लोगों ने घर बैठे देखा लाइव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस गेट-टू-गेदर की यादों को सहेजने के लिए ग्रुप सेल्फी।

आईएसएम के लोअर ग्राउंड में बसंत के मौके पर प्रस्तुति देते इंडियन ओसियन बैंड।

धनबाद |रविवार को आईएसएम कैंपस में ही वसंत उतर आया। 1965 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों ने 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लोअर ग्राउंड में वसंत उत्सव का आयोजन किया। पूर्ववर्ती छात्रों ने अपनी उम्र को पीछे छोड़ते हुए वॉलीबॉल, लॉन टेनिस, पिंग पांग थ्रो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। न्यू लेक्चरर हॉल में पौधारोपण किया गया, वहीं लोअर ग्राउंड में फैट का आयोजन हुआ। शाम में प्लेबैक सिंगर रिक्तिमा मुखर्जी और इंडियन ओसियन बैंड ने जमकर समां बांधा। पूरे कार्यक्रम की लाइव वेबकास्टिंग हुई। लोगों ने घर बैठे कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। उत्सव में भाग लेने 54 पूर्ववर्ती छात्र संस्थान पहुंचे थे। 45 पूर्व छात्राएं भी अपने पतियों के साथ कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं। उत्सव में भाग लेने के लिए अमेरिका से अनिल कुमार राजा उपाध्याय, जाम्बिया से एसएस सुंदरम के अलावा बिग्रेडियर प्रदीप मेहता, जगजीत यादव आदि आए। उत्सव के दौरान कइयों को बसंत सम्मान भी दिया गया।