पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो नाबालिग किशोर किशोरी का अपहरण

दो नाबालिग किशोर किशोरी का अपहरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवती से की छेड़खानी, पब्लिक-पुलिस ने मिलकर पीटा

ठगी के मामले में बैंक अधिकारी गिरफ्तार

धनबाद |शहरसे दो नाबालिग किशोर किशोरी का किसी ने अपहरण कर लिया। इस संबंध में दोनों के घरवालों ने थाना में लिखित शिकायत की है। पुलिस ने कहा कि पहली घटना धनसार थाना क्षेत्र के जोड़ाफाटक में स्व. बीपी सिन्हा कॉलोनी में घटी। अनिता देवी की 15 वर्षीय बेटी मोनी कुमारी ट्यूशन पढ़ने गई थी। पढ़ाई कर नहीं लौटी तो घरवालों ने खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली। धनसार थाना में लिखित शिकायत की गई। दूसरी घटना जेसी मल्लिक रोड हीरापुर में घटी। अजय सिंह का 15 वर्षीय बेटा अनिरुद्ध सिंह घर से बगैर कहे निकला, लेकिन दोबारा नहीं लौटा। खोजबीन की गई, लेकिन नहीं मिला।

धनबाद | कोलाकुसमास्थित एक मॉल के सामने रविवार शाम चार बजे ऑटो में बैठी एक युवती के साथ आईएसएम के तीन छात्रों ने बीच की सीट पर बैठने के दौरान छेड़खानी की। युवती के विरोध करने शोर मचाने पर पब्लिक पुलिस ने जमकर पिटाई की। दो छात्र भाग निकले, लेकिन एक पकड़ा गया। पकड़ाया छात्र को जमीन पर पटक पटक कर बेल्ट से पिटाई की गई। मौके पर पहुंची गश्ती दल की पुलिस टीम जख्मी को उठा कर पीएमसीएच ले गई। जख्मी छात्र पीएमसीएच में इलाजरत है।

तीनों छात्र सिनेमा देख कर निकले और सड़क किनारे खड़ी ऑटो के बीच की सीट में बैठने लगे। ऑटो में मात्र एक लड़की बैठी थी। जिसे एक छात्र धक्का देते हुए किनारे कर दिया। लड़की ने विरोध किया तो तीनों छात्र छेड़खानी करने लगे। लड़की ने शोर मचाया तो कुछ लोग जुट गए। जिसके साथ छात्र मारपीट करने लगे। सरायढेला थानेदार रेणु गुप्ता ने बताया कि छात्र के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।