- Hindi News
- प्राण जीवन एकेडमी के जर्जर हॉल की होगी मरम्मत
प्राण जीवन एकेडमी के जर्जर हॉल की होगी मरम्मत
धनबाद| धनबादप्राणजीवन एकेडमी के जर्जर हॉल की मरम्मत होगी। विधायक राज सिन्हा ने रविवार को यह घोषणा स्कूल परिसर में की। स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करने पहुंचे विधायक ने घोषणा की कि वे एमएलए फंड से हॉल की स्थिति सुधारेंगे। वहीं भाजपा कार्यकर्ता उपेंद्र सिंह और शंभु साव ने मौके पर ही विद्यालय को 10-10 पंखे देने की भी घोषणा की। धनबाद से इस बेहद पुराने स्कूल को पंखों की सख्त दरकार है। प्रबंधकारिणी समिति के सचिव एससी मल्लिक ने विद्यालय की समस्याओं से विधायकों अतिथियों को अवगत कराया था। इससे पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। माध्यमिक परीक्षा में प्रथम तीन स्थानों पर रहे कोयला अधिकारी, सूरज कुमार और स्मृता दास को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।