शरारती तत्वों ने जंगल में लगाई आग
बाघमारा|हरिणा पंचायतसचिवालय के समीप वन विभाग द्वारा लगाए गए जंगल मंे रविवार को शरारती तत्वों ने आग लगा दी। जंगल में आग आधा किमी तक फैल गई। आग से जंगल में लगे कई पेड़ पौधे जल गए। आग के भयानक रूप को देखते हुए स्थानीय लोगों द्वारा अग्नि शमन विभाग को सूचना दी गई। इधर ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने के लिए काफी प्रयास किया गया। आग धीरे धीरे नावाडीह बस्ती की तरफ बढ़ रही थी। जब तक अग्नि शमन वाहन मौके पर पहुंचती उससे चंद मिनट पूर्व ही ग्रामीणोें ने आग पर काबू पा लिया। अगलगी की खबर पाकर वन विभाग के कर्मियों के साथ ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई थी।
धनबाद की खबरें पेज 10 11 पर भी