समारोहपूर्वक मनी रैदास जयंती
रविदासविचार मंच, भूली द्वारा रविवार को रविदास आश्रम शिवपुरी में संत शिरोमणि गुरु रैदास जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पटना हनुमान मंदिर के प्रधान पुजारी श्रीश्री 108 श्री सुर्यवंशी दास जी (फलहारी बाबा) ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रविदास जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई। समारोह में धनबाद के विधायक राज सिन्हा, बाधमारा विधायक ढुल्लू महतो, देवघर विधायक नारायण दास, औरंगाबाद विधायक रामाधार सिंह, राजीव शर्मा (अध्यक्ष, चैंबर आॅफ काॅमर्स धनबाद), कंसारी मंडल (अध्यक्ष, बार एसोसिएशन धनबाद), आरएस राम, फगुनी राम आदि मौजूद थे। अतिथियों द्वारा संत रैदास जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। सचिव छोटू राम ने स्वागत भाषण के माध्यम से समारोह में अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन करते विधायक राज सिन्हा अन्य।