पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बूथ पर बिना वाहन रुके कटेगा टैक्स

बूथ पर बिना वाहन रुके कटेगा टैक्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अगलेमहीने से देश के सभी नेशनल हाइवे पर इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) शुरू हो जाएगा। यानी टोल पर बिना रुके सिर्फ एक टैग के जरिए आपका टैक्स कट जाएगा। राजस्थान के 29 टोल प्लाजा में से 20 पर ई-टोलिंग लेन तैयार भी हो चुकी है। मार्च अंत तक सभी टोल प्लाजा पर टोल कलेक्शन का काम शुरू हो जाएगा। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मार्च से देश के सभी नेशनल हाइवे पर टोल कलेक्शन शुरू करने के निर्देश दे रखे हैं। एनएचएआई के डीजीएम हरीश शर्मा के अनुसार राजस्थान के सभी टोल प्लाजा अगले माह तक ईटीसी से जोड़ दिए जाएंगे। गौरतलब है कि राज्य में दो टोल प्लाजा है। इनमें से एक मैथन में झारखंड-बंगाल के बॉर्डर पर है और दूसरा झारखंड-बिहार के बॉर्डर पर।

{ वाहन के विंड स्क्रीन पर फास्ट टैग लगाना होगा। बूथ पर बनी टोल लेन में सेंसर के जरिए टैक्स कटेगा।

{10 मिनट बचेंगे हर बूथ पर { 15 हजार करोड़ रुपए का ईंधन केवल धनबाद में बचेगा।