- Hindi News
- जिलाभर में हुआ विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य
जिलाभर में हुआ विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य
धनबाद | जिलाके सभी 2157 मतदान केंद्रों पर रविवार को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। जिसके तहत सभी बूथों पर लोगों से मतदाता बनने की अपील की गई। इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचन विभाग की ओर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म 6 दिया गया। वहीं मतदाता सूची में अपने नाम में सुधार कराने के लिए फार्म 8 दिया गया। जबकि नाम हटाने के लिए फार्म 7 दिया गया। रविवार को पूरे दिन जिला के वरीय अधिकारियों के निगरानी में सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता पुनरीक्षण का विशेष अभियान चलाया गया।
19तक जुड़वा सकते हैं नाम: जोमतदाता अपना नाम मतदाता सूची में अभी तक नहीं जुड़वा पाए हैं। उनके लिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका है। ऐसे मतदाता 19 फरवरी तक अपना नाम मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी फार्म 6 को भरकर अपने बीएलओ को दें। अगर बीएलओ से मुलाकात नहीं हो पाती है तो बीडीओ कार्यालय या एसडीओ कार्यालय में रखे बॉक्स में अपना आवेदन डाल दें।