एडीएम लाॅ एंड आर्डर पहुंचे झरिया
झरिया|जिला प्रशासनमतदाता सूची में अधिक से अधिक मतदाताओं को जोड़ा जाए, त्रुटि को सुधारा जाए, इसके लिए समय-समय पर अभियान चलाकर कार्य में तेजी लाया जा रहा है। रविवार को उपायुक्त ने एक टीम गठित की।
टीम के सदस्य धनबाद के एडीएम लॉ एंड आर्डर बीपीएल दास ने झरिया के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसी मामले में कार्य सही ढंग से हो इसको लेकर रविवार को धनबाद के एडीएम लॉ एंड आर्डर बीपीएल दास और बीडीओ जीतेन्द्र कुमार झरिया प्रखंड के विभिन्न केन्द्रों पर गए। इस दौरान गुजराती स्कूल, किड्स गार्डेन, एकेडमी स्कूल, मारवाड़ी स्कूल, स्वतंत्र मध्य विद्यालय भागा पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पाया कि कुछ बीएलओ बिना आईडी के कार्य कर रहे थे। कहीं पर कुछ खामियां भी दिखी। बीपीएल दास ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी हाल में मतदाता सूची में नाम जोड़ने वोटर कार्ड संबंधी त्रुटि कार्य को गंभीरता से किया जाए।