फैशन शो में आईनिफ्ड के गारमेंट
धनबाद | फैशनसंस्थान आईनिफ्ड के गारमेंट कोलकाता में चल रहे नेशनल फैशन शो में धूम मचा रहे हैं। संस्थान की ओर से डिजाइन किए गए कपड़ों के जरिए अच्छे दिन आने वाले हैं, स्वच्छ भारत अभियान, स्वच्छ गंगा अभियान आदि को दर्शाया गया है। भारत में बुलेट ट्रेन की योजना को भी संस्थान की ओर से तैयार किए गए कपड़ों पर उकेरा गया है। जन-धन योजना, विदेशी ब्रांड को छोड़ देशी ब्रांड की खरीदारी का संदेश भी कपड़ों के जरिए दिया जा रहा है।