14 को आएंगे नगरीय निदेशक
धनबाद | नगरविकास विभाग के नगरीय निदेशक प्रमोद गुप्ता 14 फरवरी को धनबाद आएंगे। वह नगर निगम की योजनाओं के साथ-साथ राजीव आवास योजना की समीक्षा करेंगे। वह जेएनएनयूआरएम की योजनाओं की भी समीक्षा करेंगे। नगर आयुक्त ने मंगलवार को बताया कि राजीव आवास योजना को लेकर सबसे पहले काम धनबाद में ही शुरू हुआ है। लाभुकों को एक किस्त का भुगतान भी किया जा चुका है।