धनबाद। बेटी के नाम पर बचत करने की सोच रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर। डाक विभाग ने सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत डाक विभाग 10 साल से कम उम्र की बच्चियों का बैंक खाता खोल रहा है। डाक विभाग में एक हजार जमा कर लोग अपनी बच्चियों के नाम पर बैंक खाता खुलवा सकते हैं।
डाक विभाग बच्चियों के खाते पर 9.1 प्रतिशत सालाना ब्याज देगा। वरीय डाक अधीक्षक विमल किशोर ने बताया कि लोग इस योजना के तहत वैसी बच्चियों का बैंक खाता खुलवा सकते हैं, जिसका जन्म 2 दिसंबर 2003 के बाद हुआ है। एक व्यक्ति अधिक से अधिक दो बच्चियों का खाता खुलवा सकता है। खाता में लेन-देन का अधिकार अभिभावक का होगा।
बैंक खाता खुलवाने के लिए सारे कागजात अभिभावक के इस्तेमाल होंगे। खाता सिर्फ बच्ची के नाम पर होगा। उन्होंने कहा कि यह योजना शुरू हो चुकी है। लोग डाक विभाग आकर इस योजना की जानकारी ले सकते हैं।
खाताधारी बच्ची की उम्र जैसे ही 21 साल होगी, यह बैंक खाता बंद हो जाएगा। खाताधारी बच्ची 21 साल की उम्र में चाहे तो पूरी राशि की निकासी कर सकती है। अगर निकासी नहीं की गई तो 21 साल की उम्र के बाद डाक विभाग चालू ब्याज के दर से लाभ देगी।
जमा करना होगा कम-से-कम 1 हजार
डाकविभाग की इस योजना के तहत बच्चियों का खाता खुलवाने वाले अभिभावकों को सालभर में कम से कम एक हजार रुपए जमा करना होगा। खाते में 100 रुपए प्रति माह से लेकर जितनी इच्छा हो जमा किया जा सकता है।
18की उम्र में 50% निकासी संभव
इसयोजना के तहत बैंक खाता खुलवाने वालों को निकासी का अधिकारी नहीं होगा। तो अभिभावक रुपए निकाल पाएंगे और ही खाताधारी बच्चियां। खाताधारी बच्चियों को निकासी का अधिकारी 18 साल की उम्र में मिलेगा। 18 साल पूरा होने पर बच्ची अपने खाते से पचास फीसदी राशि की निकासी कर पाएंगी।
डाक विभाग सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 साल से कम उम्र की बच्चियों का बैंक खाता खोल रही है। इस योजना के तहत डाक विभाग 9.1 प्रतिशत ब्याज देगी। योजना केवल बच्चियों के लिए है। लोग चाहे तो डाक विभाग में संपर्क कर योजना की पूरी जानकारी ले सकते हैं।’’ विमलकिशोर, वरीय डाक अधीक्षक।