धनबाद | विश्वकप क्रिकेट 14 फरवरी से शुरू होगा। टेलीविजन कंपनियां आयोजन को भुनाने में लग गई हैं। धनबाद के कारोबारी भी पीछे नहीं हैं।
कंपनियां टेलीविजन के नए मॉडल के साथ खरीदारी पर कैश डिस्काउंट का ऑफर दे रही हैं, तो शहर के कई कारोबारियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए खरीदारी पर आकर्षक उपहार देने की घोषणा की है। हालांकि इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में ग्राहकों की कम मौजूदगी से कारोबारी निराश हैं। टूर्नामेंट शुरू होने पर खरीदारी में इजाफा का अनुमान लगाते हैं।
बाजार में फोर के और अल्ट्रा एचडी टीवी
बाजार में फोर केके, अल्ट्रा एचडी टीवी, थ्री डी टीवी, कर्व टीवी 40 से 85 इंच के साइज में उपलब्ध है। टेलीविजन की दुकानों पर बेहतर से बेहतर पिक्चर क्वालिटी के साथ बेहतरीन कलर, पिक्चर एक्सपीरियंस, क्लियर पिक्चर, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए बिल्ड इन कैमरा जैसी सुविधाएं देने का दावा कर रहे हैं।
सभी मॉडल के टेलीविजन उपलब्ध हैं। कारोबार में इजाफा होने का अनुमान है। विशालपांडेय, पारिख सेल्स
एलईडी टीवी की मांग है। कर्व स्मार्ट थ्रीडी टीवी की डिमांड भी बढ़ी है। खरीदारी पर ऑफर दे रहे हैं। भावेशटंडन, हरसन इले.
{20 हजार से 15 लाख रुपए तक का टीवी बाजार में
एक से 40 हजार रुपए तक कैश डिस्काउंट
दुकानदारों की ओर से खरीदारों को लक्की कूपन लक्की ड्रा
लक्की विजेताओं को आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड टूर का ऑफर
प्रत्येक खरीदारी पर ग्राहकों को निश्चित उपहार
बाजार में टेलीविजन की खरीद पर एक हजार से 40 हजार तक कैश डिस्काउंट कंपनियां दे रही हैं। टीवी के मॉडल कीमत के आधार पर छूट निर्धारित है। कई प्रतिष्ठान खरीदारी पर लक्की कूपन लक्की ड्रा जैसे स्कीम भी चला रहे हैं। लक्की विजेताओं के लिए विदेश भ्रमण का इंतजाम भी है।
{14 से शुरू हो रहा टूर्नामेंट, बाजार में टीवी के कई नए मॉडल।
कारोबारियों को है खरीदारी तेज होने का इंतजार।