पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को दिए जाएंगे ~10 लाख से ~5 करोड़ तक के लोन

किसानों को दिए जाएंगे ~10 लाख से ~5 करोड़ तक के लोन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | केंद्र सरकार ने कृषि को बढ़ावा देने और कृषकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें ऋण उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। मंगलवार को डीआरडीए सभागार में लघु कृषक कृषि व्यापार संघ की ओर से आयोजित कार्यशाला में किसानों को यह जानकारी दी गई।
दिल्ली से आए गोपाल पंडित ने बताया कि कृषकों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार ने यह योजना शुरू की है। किसानों को कृषि उद्योग शुरू करने, बागवानी, मुर्गी पालन, डेयरी फार्म और नर्सरी के लिए 10 लाख रुपए से लेकर 5 करोड़ रुपए तक के लोन दिए जाएंगे। कार्यशाला को डीडीसी सीके मंडल और जिला कृषि पदाधिकारी दिनेश कुमार मांझी ने भी संबोधित किया।