पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक बरी
धनबाद|आचार संहिताका उल्लंघन करने के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक, भाजपा के चुनाव एजेंट अधिवक्ता अरुण कुमार झा, अशोक मंडल,अनंतनाथ सिंह, एके सहाय एवं अशोक वर्मा को बरी किया गया। सीजेएम दिवाकर पांडेय की अदालत में मंगलवार को फैसला सुनाया गया। 18 नवंबर 2009 को पूर्व सीओ दिनेश कुमार सुरीन ने कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक सहित भाजपा, झामुमो, जेवीएम आदि पार्टी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। गवाहों ने प्राथमिकी का समर्थन नहीं किया।