- Hindi News
- बांड जमा कर फर्जी तरीके से निकाले 3.26 लाख
बांड जमा कर फर्जी तरीके से निकाले 3.26 लाख
धनबाद | बीमाएजेंट ने निजी बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से मृत महिला के बीमा बांड पर फर्जीवाड़ा कर 3 लाख 26 हजार रुपए का लोन लिया। आरा बिहार के महावीर टोला निवासी मुकुल आनंद ने इस बाबत आरोप लगाते हुए बैंक मोड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस को दिए आवेदन में एलआईसी एजेंट बीके श्रीवास्तव समेत इंडसइंड बैंक के शाखा प्रबंधक,लोन सेक्शन मैनेजर एवं गवाह के षडयंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया है।
क्याहै मामला
आराबिहार निवासी मुकुल आनंद ने अपनी मां के नाम पर बीमा कराया था। उसने 77 हजार प्रति वर्ष के हिसाब से 5 वर्ष तक प्रीमियम जमा कराया। 2009 में मुकुल की माता का देहांत हो गया। उसने माता के मृत्यु उपरांत मिलने वाले क्लेम के लिए दावा किया। दूसरी ओर सरायढेला कुसुम विहार निवासी एजेंट बीके श्रीवास्तव ने बैंक अन्य लोगो के साथ मिलकर 2012 में ओरिजिनल बांड दिखाकर इंडसइंड बैंक से फर्जी तरीके से 3 लाख 26 हजार का लोन ले लिया। मामले की जानकारी होने पर मुकुल ने अपने स्तर से तहकीकात कर सारी बातों की जानकारी एकत्र कर बैंक मोड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।