पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 13 को समिति करेगा प्रदर्शन

13 को समिति करेगा प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरिया|निगम से27 गांवों को हटाने को नगर पंचायत बचाओ संघर्ष समिति ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। इसको लेकर 13 फरवरी को समिति धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर विशाल धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है।



कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति नुक्कड़ सभा कर लोगों को एकजुट करने का काम कर रही है। इसको लेकर नूनूडीह, भाटडीह, मोहलबनी, परघाबाद, चंद्राबाद आदि जगहों पर नुक्कड़ सभा की गई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम से उन गांवों पर भी भारी टैक्स का बोझ बढ़ेगा जो पूर्ण रूप कृषि आधारित कार्य पर निर्भर हैं। मिट्टी के घरों में रहने वालों को भी होल्डिंग टैक्स देना पड़ेगा। अगर लड़ाई कमजोर हुई तो ताउम्र बोझ तले दबे रहना पड़ेगा। नुक्कड़ सभा में कार्तिक तिवारी, भीम महतो, भागीरथ महतो, परमेश्वर महतो, रतिलाल महतो, अभिमन्यु महतो आदि उपस्थित थे।