पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड 36 की पार्षद ने सौंपा त्यागपत्र

वार्ड 36 की पार्षद ने सौंपा त्यागपत्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झरिया| विकासयोजनाओं की स्वीकृति में अनियमितता का आरोप लगाते हुए वार्ड 36 की पार्षद कृष्णा अग्रवाल ने मंगलवार को धनबाद नगर निगम के नगर आयुक्त को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। विकास संबंधी कई छोटी-बड़ी योजनाओं में दो तीन योजनाएं ही स्वीकृत हुई। सफाई की मुकम्मल व्यवस्था नहीं है। घटिया सड़क निर्माण की शिकायत पर कार्यवाई नहीं होती। स्टैंडिंग कमेटी में लिए गए निर्णय पर भी अमल नहीं होता। पार्षद ने लापरवाही का हवाला देते हुए नगर आयुक्त को अपना त्याग पत्र सौंपा।