संतोष कुमार, जगजीवन नगर, धनबाद से...
आजझारखंड में शराब की बुरी लत को दूर करने हेतु नारी समाज ने जो मोर्चा खोल रखा है, वह वास्तव में सराहनीय है। इस कार्य में अगर सरकार एवं प्रशासन का सहयोग मिल जाए तो निश्चय ही हमारा झारखंड एक नशामुक्त राज्य की कतार में सबसे आगे होगा। आज की नारियां जो घर के कामों में व्यस्त रहते हुए भी शराब पीने और बेचने के विरुद्ध काम कर रही हैं, तो क्या सरकार-प्रशासन-समाज का यह कर्तव्य नहीं कि युवा वर्ग को नशा मुक्त बनाने में नारी समाज का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ इनका साथ दे, जिससे राज्य को हर प्रकार के नशा से मुक्त बनाकर माॅडल राज्य की एक नई छवि को प्रस्तुत किया जा सके।
Âýàæ¢âÙèØU ˜æ
नशामुक्त राज्य के निर्माण के िलए हों सक्रिय