पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा हॉल में जाने के लिए किया हंगामा

परीक्षा हॉल में जाने के लिए किया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद. विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग की ओर से एमबीबीएस फर्स्ट प्रोफेशनल छात्रों की परीक्षा पीके राय कॉलेज में शनिवार से शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन परीक्षार्थियों के साथ कई बाहरी छात्र भी परीक्षा हॉल में जाने लगे। कॉलेज प्रशासन ने बाहरी छात्रों को परीक्षा हॉल में जाने से मना किया तो हंगामा करने पर उतारू हो गए। थोड़ी बहस के बाद कॉलेज प्रशासन बाहरी छात्रों को कैंपस से बाहर निकालने में सफल रहा। बाहरी छात्रों का आरोप है कि उन्हें कॉलेज के ही कुछ शिक्षक जबरन बाहर भेज रहे थे।

आजसे ही शुरू हुई परीक्षा : शनिवारको पहले दिन एनोटोमी विषय की परीक्षा थी। कॉलेज प्रशासन की ओर से परीक्षा शुरू होने के साथ ही कुछ बाहरी छात्र परीक्षा कक्ष के अंदर जाने लगे।