13 दिन पहले मिली पगार
धनबाद. दुर्गापूजा को लेकर बिजली कर्मियों अधिकारियों का वेतन 13 दिन पहले भुगतान कर दिया गया है। शनिवार को सभी के बैंक खाते में वेतन गया। विभाग की इस पहल से बिजली कर्मी खुश नजर आए। वहीं मैनडेज कर्मियों के वेतन भुगतान का आदेश महाप्रबंधक ने अंचल स्तर पर दिया है। पूजा से पहले मैनडेज का भुगतान संभव है।