पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्गा पूजा को ले बिजली विभाग ने खोला कंट्रोल रूम

दुर्गा पूजा को ले बिजली विभाग ने खोला कंट्रोल रूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद. दुर्गापूजा को लेकर बिजली विभाग ने शनिवार को कंट्रोल रूम खोल दिया। कंट्रोल रूम 1 से 6 अक्टूबर से काम करेगा। विभाग ने कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी किया है। विभाग का कहना है कि पूजा के दौरान बिजली संबंधित किसी भी तरह की समस्या के लिए लोग कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0326-2202419 पर कॉल कर सकते हैं। कंट्रोल रूम पूजा के दौरान 24 घंटे काम करेगा।

बिजली विभाग ने कंट्रोल रूम के संचालन के लिए 34 बिजली अधिकारियों की तैनाती की है। 1 अक्टूबर को दो पाली मेंें ड्यूटी होगी। जबकि 2 से 6 अक्टूबर के बीच तीन पाली में ड्यूटी होगी। महाप्रबंधक ने इस संबंध में शनिवार को आदेश जारी किया है।