पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हार्डकोक को मिले कोर सेक्टर उद्योग का दर्जा

हार्डकोक को मिले कोर सेक्टर उद्योग का दर्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन की 81 वीं वार्षिक बैठक में उठी मांग

इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन की 81 वीं वार्षिक आमसभा में एक बार फिर से हार्डकोक उद्योग को कोर सेक्टर उद्योग की श्रेणी में शामिल करने की मांग की गई। सभा में एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएन सिंह ने हार्डकोक उद्योग की तीन प्रमुख समस्याओं को रखा और इसके समाधान के लिए सरकार, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पहल करने की अपील की। सिंह ने कहा कि हार्ड कोक को कोर सेक्टर का दर्जा दिए जाने के अलावा दो और प्रमुख मांगें हैं, जिसे अगर पूरा कर दिया जाए तो इस उद्योग को फिर से जिंदा किया जा सकता है। उच्च श्रेणी का नन लिंक्ड वाशरी कोयला गैर प्राथमिकता वाले उपभोक्ताओं को नहीं दिया जाए। यह कोयला एक मूल्यवान और राष्ट्रीय संसाधन है और इसे वैसे लोगों या उपभोक्ताओं को देना जिसे इसकी जरूरत नहीं है। इसकी बर्बादी के अलावा और कुछ नहीं है। तीसरी मांग बीसीसीएल से जुड़ी है। बीसीसीएल कोयला आवंटन समिति की हर माह होने वाली बैठक को फिर से शुरू करें। इसके अलावा कोयला नियामक प्राधिकार का गठन किया जाए। जिले में औद्योगिक माहौल बनाने के लिए मूलभूत सुविधाओं पर भी ध्यान देने की जरूरत है। सड़क, बिजली, पानी, दूरसंचार की समस्या को भी दूर करना होगा। बैठक का संचालन डॉ प्रमोद पाठक कर रहे थे, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एसके सिन्हा ने किया।

शहर के नागरिकों को करनी होगी पहल

बैठकमें बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सह राज्यसभा सदस्य हरिवंश ने कहा कि बेहतर व्यवस्था चाहिए तो नागरिकों को पहल करनी होगी। केवल सरकार के भरोसे बैठे रहने से कुछ नहीं होने वाला है। हार्ड कोक उद्योग से जुड़े लोगों को भी पहल करनी होगी। चुनौती को स्वीकार करना होगा। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि समाज और व्यवस्था में बदलाव चरित्र निर्माण से ही संभव है और इसकी शुरुआत घर और स्कूल से ही की जा सकती है।

बीएन सिंह फिर बने अध्यक्ष

वार्षिकआम बैठक के अंत में एसोसिएशन की नई कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी के लिए सदस्यों ने एक बार फिर से बीएन सिंह को वर्ष 2014-15 और 2015-16 के लिए अध्यक्ष चुन लिया। सिंह के अलावा एस के सिन्हा को वरीय उपाध्यक्ष और रतन लाल अग्रवाल को कनीय उपाध्यक्ष के पद पर चयन किया गया। कमेटी में इनके अलावे केदारनाथ मित्तल, अनिल कुमार सांवरिया, वाईएन नरूला, रमेश कुमार गुटगुटिया, अमित