- Hindi News
- आईएसएम में फ्रेंच और जर्मन में नामांकन 17 तक
आईएसएम में फ्रेंच और जर्मन में नामांकन 17 तक
> आईएसएम के साथ-साथ बाहरी छात्र भी ले सकते हैं नामांकन
भास्कर न्यूज. धनबाद
इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (आईएसएम) की ह्यूमिनिटी एंड सोशल साइंस डिपार्टमेंट की ओर से संचालित फॉरेन लैंग्वेज में नामांकन प्रतिक्रया शुरू कर दी गई है। नामांकन 17 अक्टूबर तक लिया जा सकता है। आईएसएम प्रबंधन की ओर से फ्रेंच और जर्मन विषय में नामांकन के लिए सूचना जारी की गई है। आईएसएम प्रबंधन की ओर से फॉरेन लैंग्वेज के दोनों कोर्सों का छठा बेंच संचालित किया जाएगा। इन दोनों कोर्सों में आईएसएम और बाहरी दोनों छात्र-छात्राएं नामांकन करवा सकते हैं। हालांकि दोनों की फीस में थोड़ा अंतर रखा गया है। इन दोनों ही कोर्सों में आईएसएम और बाहरी दोनों छात्रों का 20-20 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। एचएसएस डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ एके बेहुरा ने बताया कि नामांकन के लिए छात्र-छात्राएं डिपार्टमेंट में संपर्क कर सकते हैं।
12वींपास होगी न्यूनतम योग्यता
आईएसएमह्यूमिनिटी एंड सोशल साइंस डिपार्टमेंट की ओर से संचालित फॉरेन लैंग्वेज फ्रेंच और जर्मन में नामांकन के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं तय की गई है। इस कोर्स को छात्र-छात्राएं किसी दूसरे कोर्स के साथ भी कर सकते हैं।
छहमाह में पूरा होगा 72 घंटे का कोर्स
आईएसएमडिपार्टमेंट की ओर से संचालित फॉरेन लैंग्वेज का दोनों कोर्स 72 घंटा का होगा। आईएसएम एचएसएस डिपार्टमेंट के प्रोफेसर अजू अरविंद ने बताया कि कोर्स को छह माह में पूरा किया जाएगा।
इस दौरान छात्र-छात्राओं की दो परीक्षा होगी। परीक्षा में पास होने वाले छात्र-छात्राओं को आईएसएम की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा।