- Hindi News
- 7 को डॉक्टर और नर्सिंग होम रहेंगे हड़ताल पर
7 को डॉक्टर और नर्सिंग होम रहेंगे हड़ताल पर
निजीअस्पतालों और नर्सिंग होमो में आए दिन होने वाली तोड़फोड़ और मारपीट के विरोध में आईएमए ने स्ट्राइक का निर्णय लिया है। शनिवार को देर रात तक रेड क्रॉस भवन में चली बैठक में जिले के 80 डॉक्टरों के बीच 7 अक्टूबर को घोषित हड़ताल पर सहमति बनी। आईएमए के स्टेट प्रेसिडेंट डॉ एके सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नर्सिंग होम एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शरीक थे।
डॉक्टरों ने हड़ताल को प्रोटेस्ट की संज्ञा दी है। आईएमएम के डिस्ट्रीक प्रेसिडेंट डॉ एके करण के अनुसार वे किसी को दोषी नहीं करार दे रहे और ही इन घटनाओं का कोई जिम्मेवार है। अस्पतालों में तोड़फोड़ एक सामाजिक समस्या है और इससे बचाव के लिए हम प्रोटेस्ट करेंगे। डॉक्टर अपना काम बंद करना नहीं चाहते।
मरीजों का इलाज उनकी प्राथमिकता है। जिला में दो सरकारी चिकित्सीय संस्थान सदर अस्पताल और एसएसएलएनटी हॉस्पिटल बंद हैं। ऐसे में मरीजों का दबाव निजी नर्सिंग होमो में पड़ता है। नतीजा इस प्रोटेस्ट का असर मरीजों पर ही पड़ेगा। बावजूद अपने परेशानियों के प्रति प्रशासन, पुलिस, न्यायिक व्यवस्था, सरकार और मीडिया को संवेदनशील करने के लिए मजबूरी में प्रोटेस्ट करना पड़ रहा है। क्योंकि डॉक्टर दबाव में किसी का ठीक से इलाज नहीं कर सकता। इन सभी मामलों पर व्यापक विचार विमर्श होने के बाद बैठक में निर्णय लिया गया है कि 7 अक्टूबर को जिला में डॉक्टर काम नहीं करेंगे।
सरकारी डॉक्टरों का नैतिक समर्थन : डॉ करण
डॉ करण ने यह भी कहा है कि डॉक्टरों के इस प्रोटेस्ट से सरकारी संस्थान अलग रहेंगे, लेकिन वहां के डॉक्टरों को नैतिक समर्थन हमारे साथ है। डॉ करण के अनुसार प्रोटेस्ट के पहले डॉक्टरों का एक डेलिगेट प्रशासन, पुलिस, मीडिया समेत समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जाएगा और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाएगा। बैठक में उक्त लोगों के अलावा आईएमए स्टेट के वाइस प्रेसिडेंट डॉ सुनिल कुमार, धनबाद सेक्रेट्री डॉ मेजर चंदन, नर्सिंग होम एसोसिएशन के सचिव डॉ सुशील कुमार समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
सीएस से मिले आईएमए अध्यक्ष
डॉक्टरों के इस हड़ताल को स्वास्थ्य महकमा के कान खड़े हो गए हैं। इस मामले को ले आईएमए के स्टेट प्रेसिडेंट डॉ एके सिंह ने शनिवार को सिविल सर्जन डॉ अरुण कुमार सिन्हा से भी मुलाकात की और उनके समझा पूरा मामला रखा। सिविल सर्जन ने डाॅ सिंह को स्