शहर में 12 घंटे में 9 घंटे बिजली गुल
धनबाद . शहरमें अंधेरा कायम है। तो बिजली विभाग ने लोडशेडिंग कम की और ही बिजली विभाग का फॉल्ट ही कम हुआ। त्योहार के दौरान भी शनिवार को डीवीसी बिजली विभाग ने मिलकर 9 घंटे बत्ती गुल रखी। सुबह के 6:35 बजे घरों की बत्ती गुल हो गई। डीवीसी ने लोड शेडिंग कर सुबह के 8:35 बजे तक पावर कट रखा। बिजली लौटी, पर टिक कर नहीं रह सकी दिन के 10:15 बजे बिजली फिर घरों से दूर हो गई। इस बार बिजली 2 घंटे, 15 मिनट बाद लौटी।
12:30 बजे से दिन के 3:00 बजे तक चार बार बत्ती जली और बूझी। दिन के 3:30 बजे पुन: डीवीसी ने लोड शेडिंग की और शाम के 5:30 बजे तक अंधेरे के हवाले रखा। शाम ढला तो संकट भी बढ़ा। रात 11 बजे तक शहर में बिजली का आना-जाना लगा रहा। लोग दिनभर बिजली संकट से त्रस्त रहे। इसका असर जलापूर्ति व्यवस्था पर भी पड़ी।