पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानदेय भुगतान की मांग को ले पारा शिक्षकों का धरना प्रदर्शन

मानदेय भुगतान की मांग को ले पारा शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड के पारा शिक्षक/ शिक्षा मित्रों द्वारा नगर निगम पदाधिकारियों की वादाखिलाफी के विरोध में शनिवार को निगम कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद विनोद गोस्वामी ने कहा कि धनबाद उपायुक्त एवं नगर आयुक्त से मिलकर दुर्गा पूजा से पूर्व मानदेय निर्गत कराने का काम करेंगे। अगर पूजा से पहले मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो चरणबद्ध आंदाेलन किया जाएगा। मौके पर राजेंद्र प्रसाद राजा, संघ के प्रखंड अध्यक्ष चंदन मोदक, चेतलाल महतो, ललित नारायण महतो, मो रिजवान अंसारी, संतोष रजवार, नीरज कुमार, सुरेंद्र केवट, साधन झा आदि शामिल थे।

नगर निगम कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठे पारा शिक्षक संघ के सदस्य।