केजी पैरेंट्स नाइट का आयोजन
भूली . डिनोबिलीस्कूल, भूली में शनिवार को पिटर पैटर आॅफ टाइनी फीट थीम पर केजी पेरेंटस नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्मेल स्कूल धनबाद की प्राचार्या डाॅ सिस्टर मारग्रेट मेरी मौजूद थी। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने वेलकम साॅग, एक्षन साॅग समेत कई गानों पर अपनी प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
मौके पर उप-प्रार्चाय फादर अगस्टीन सूरीन, बेनेडीक सोरेंग, जेम्स कालापुरा समेत विभिन्न डिनोबिली स्कूल के प्राचार्यगण एवं अभिवावक मौजूद थे।