आईजी ने जवानों की ली क्लास
धनबाद. आईजीलक्ष्मण प्रसाद सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में टाइगर जवानों की क्लास ली। कहा कि लापरवाही पर दंडित किए जाएंगे और अच्छे काम करने पर रिवार्ड मिलेगा। ड्यूटी की शुरुआत कैसे होती है, रिपोर्ट किसे करते हैं, डायरी में लिखते हैं या नहीं, जैसी कई सवाल जवानों से पूछे। बाद में उन्होंने जवानों को चेतावनी दी कि 30 सितम्बर को वह पुन: धनबाद आएंगे अौर जांच करेंगे कि जवान उनके निर्देशों का कितना पालन कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों को कहा कि पूजा को लेकर सतर्कता बरती जाए। जनता में पुलिस के क्रियाकलाप से सुरक्षा की भावना आनी चाहिए। पूजा के दौरान चेन छिनतई, लूटमार, चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगानी होगी। जिलें में अपराधियों को चिह्नित कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। पुलिस को सक्रिय रहना होगा। बड़े मॉलों में रजिस्टर रखा जाएगा। टाइगर जवानों को वहां हाजिरी बनाकर उस क्षेत्र में सुरक्षा का जायजा लेना होगा। आईडी ने सार्जेंट डीएसपी को निर्देश दिया कि वे थाने के जवानों को भी टाइगर जवान बनाएं।
सही ढंग से काम नहीं करनेवाले टाइगर को लाइन में भेज दें। मौके पर डीएसपी विधि-व्यवस्था अमित कुमार, सार्जेन्ट विजयकांत सिंह, सदर थाना इंस्पेक्टर श्रीकांत उपाध्याय समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।