हादसे में स्कूली छात्रा जख्मी
धनबाद| बेकारबांधमें एक स्कूल वैन ने बीएसएस बालवाड़ी की सातवीं कक्षा की छात्रा सीमा कुमारी के पैर पर चक्का चढ़ा दिया और चालक भाग निकला। भागने के दौरान चालक को कुछ लोगों ने पिटाई भी की। वैन बेकारबांध रेलवे कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति की है। जानकारी के अनुसार जोड़ाफाटक निवासी मनोज सिंह की बेटी सीमा कुमारी स्कूल से घर जा रही थी। दोपहर में बेकारबांध के पास स्कूली छात्र-छात्रा से लदे वैन ने घुमाने के दौरान छात्रा पर चक्का चढ़ा दिया। छात्रा सड़क पर गिर गई और तड़पने लगी।
लोगों ने आननफानन में सीमा को निजी क्लिनिक में भर्ती करा दिया है। वैन में कार्मल स्कूल के छात्र-छात्रा सवार थे। वैन जैक एंड जिल स्कूल के छात्र-छात्रा को भी घर से स्कूल ले जाती है और घर पहुंचाती है।