- Hindi News
- आसमान से होगी नक्सल इलाकों में निगरानी : डीजीपी
आसमान से होगी नक्सल इलाकों में निगरानी : डीजीपी
> राजीव कुमार ने मतदाताओं से की बिना किसी डर के खुल कर वोट डालने की अपील
भास्कर न्यूज | धनबाद
नक्सलक्षेत्र के बूथ अतिसंवेदनशील हैं। नक्सल इलाके में आसमान से सीआरपीएफ के अधिकारी जवान हेलिकॉप्टर से निगरानी करेंगे। जरूरत पड़ी, तो नक्सलियों काे जवाब भी देंगे। नक्सली पोस्टरिंग कर चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। इससे अधिक वे कुछ नहीं कर सकते हैं। लोगों को नक्सलियों से डरने की जरूरत नहीं है। वे खुल कर मतदान करें। ये बातें डीजीपी राजीव कुमार ने बरवाअड्डा हवाईअड्डा के गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ, कोबरा फोर्स, बीएसएफ, जिला पुलिस और जैप के अधिकारियों तथा जवानों की तैनाती रहेगी। 14 दिसंबर को धनबाद में चुनाव है।
तीन चरण का चुनाव झारखंड में पूरी तरह से सफल रहा। कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है। चाैथे चरण का चुनाव भी सफल होने की उम्मीद है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। बल की कमी नहीं होगी। नक्सल क्षेत्र में एंबुलेंस के साथ डॉक्टरों और दवाओं की व्यवस्था की गई है।
2157 बूथ, नक्सल क्षेत्र में 133
एसपी हेमंत टोप्पो ने कहा कि जिले में 1309 भवनों में 2157 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 133 बूथ नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हैं और ये सभी अतिसंवेदनशील हैं। जिले की बाकी जगहों पर संवेदनशील और सामान्य बूथ हैं। 60 फीसदी बूथों पर केंद्रीय बल तैनात रहेंगे। 20 फीसदी बूथों पर जैप 20 फीसदी बूथों पर जिला पुलिस रहेगी।
रहेंगे। चुनाव के दिन एक हेलिकॉप्टर उपलब्ध रहेगा। 267 सेक्टरों में मजिस्ट्रेट और फोर्स तैनात की जाएगी। पोलिंग पार्टी को बूथों तक सुरक्षित ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। जिले को 118 जोन में बांटा गया है। कंपोजिट कंट्रोल रूम में केंद्रीय बल, जिला पुलिस और दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे।
बुधवार की दोपहर हेलिकॉप्टर से बरवाअड्डा हवाईअड्डा आने के बाद डीजीपी ने एडीजी विधि व्यवस्था केएस मीणा, एडीजी जैप केएन चौबे, आईजी बोकारो प्रक्षेत्र तदाशा मिश्रा, आईजी ऑपरेशन मुरारी लाल मीणा, डीआईजी देव बिहारी शर्मा, एसपी हेमंत टोप्पो आदि के साथ बैठक की। उन्होंने तमाम अफसरों को सफल तरीके से चुनाव कराने के लिए कई निर्देश दिए।
अतिसंवेदनशील, संवेदनशील और सामान्य बूथों की जानकारी ली। किन क्षेत्रों में कौन-कौन से अफसर तैनात रहें