मकान का छज्जा गिरा,1 जख्मी
झरिया | झरियाकी सिंदुरियापट्टी में बुधवार की दोपहर रामनारायण केशरी के तीन मंजिला मकान का छज्जा गिर गया। इसकी चपेट में आकर रामनारायण केशरी के दुकान में काम कर रहे दिलीप कुमार घायल हो गया। इस दौरान दिलीप के सिर में गंभीर चोट आई।
उसे इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। बताते हैं कि सिंदुरिया पट्टी स्थित अधिकतर मकान जर्जर स्थिति में है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
पानी भरने के दौरान हौज टूटकर गिरा, महिला घायल
झरिया/भगतडीह | झरिया थाना क्षेत्र के शिमलाबहाल आदर्श नगर में बुधवार को एक महिला हौज से पानी भरने के दौरान गिरकर घायल हो गई। इस दौरान उसे अंदरूनी चोटें आई। आनन फानन में लोगों ने उसे इलाज के लिए झरिया के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद धनबाद भेज दिया गया। बताते हैं कि रामावती देवी बीसीसीएल द्वारा बनाये गये हौज से पानी भर रही थी। इसी दौरान हौज का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। रामावती भी हौज में गिर गई और मिट्टी से दब गई। मौके पर खड़े अन्य लोगों ने उसे हौज में से निकाला और इलाज के लिए ले गये। मौके पर रामावती का पुत्र मंटू सिंह भी पहुंचा।