(भीड़ के बीच दामोदरपुर से युवती को पकड़कर थाने ले जातीं पुलिसकर्मी।)
धनबाद। दामोदरपुर इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यह खुलासा पुलिस ने नहीं, बल्कि पब्लिक ने किया है। स्थानीय लोगों ने मकान मालिक और एक युवती को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि तीन युवक भागने में सफल रहे। भागने वाले तीन युवकों का नाम पता पुलिस के पास है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
तीनघंटे विलंब से पहुंची पुलिस | दामोदरपुरके लोगों का कहना है कि पिछले छह माह से राजेंद्र के घर में सैक्स रैकेट चल रहा है। कभी-कभार पुलिस आती थी और पैसे लेकर चली जाती थी। इससे लोग काफी आक्रोशित थे। बुधवार को लोगों के सब्र का बांध टूट गया। लोगों ने घेराबंदी की और दरवाजा खुलवा कर सभी को पकड़ना चाहा, लेकिन तीन लड़के फरार हो गए। जबकि मकान मालिक को घर में पकड़ लिया गया। एक कमरे से एक लड़की भाग कर छत पर गई और बाहर कूद गई। छत से कूदने पर उसके पैर में चोट लगी है। दामोदरपुर के लोगों ने मकान मालिक युवती को दिन के 2:30 बजे पकड़ा, लेकिन शाम को 5 : 30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची।
'' दामोदरपुर से मकान मालिक अौर युवती पकड़े गए हैं। दोनों खुद को पति-प|ी बता रहे हैं। पब्लिक क्या बोलती है, उससे लेना-देना नहीं है। रैकेट चल रहा था, तो पहले क्यों नहीं बताया? तीन लड़के भागे हैं, यह साबित नहीं हुआ है। जांच की जा रही है। वरीय अधिकारी से परामर्श लेकर कार्रवाई की जाएगी।''-अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी, धनबाद
जांच के बाद होगी कार्रवाई : पुलिस ने कहा कि जब मकान मालिक राजेंद्र और युवती को थाने लाया गया, तो दोनों खुद को पति-प|ी कहने लगे। फरार होने वाले के बारे में युवती कह रही थी कि एक राजेंद्र का भाई है। बाकी दो में एक संगीतकार और दूसरा दोस्त था। पहले राजेंद्र झरिया में रहता था। अब दामोदरपुर में घर बनाकर रह रहा है। पकड़ी गई युवती भी झरिया की है, जो कह रही है कि एक महीने से राजेंद्र के साथ शादी कर रह रही है, जबकि युवती की मांग में सिंदूर भी नहीं लगा था।
मकान मालिक युवती ने खुद को बताया पति-पत्नी।