भ्रष्ट व्यवस्था को उखाड़ फेंकें : राज
धनबादविधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने बुधवार को मंडलपाड़ा, जगजीवन नगर, नूतनडीह, विकास नगर, कोयलानगर और आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया। इस मौके पर राज सिन्हा ने लोगों से कहा कि वह 14 दिसंबर को अपना बहुमूल्य वोट कमल को देकर झारखंड में भाजपा की सरकार बनवाएं। उन्होंने कहा कि झारखंड का विकास इस सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद ही संभव है। भ्रष्टाचार और महंगाई पर रोक लगाने के लिए इस सरकार को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है। जनसंपर्क अभियान में संजय झा, विकास सिन्हा, मोती महतो, संजय कुशवाहा, अजय महतो, मिल्टन पार्थ सारथी, संतोष सिंह शामिल थे। इधर, गोधरमेंबुधवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकाला और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जुलूस गोधर, पुटकी, केंदुआ, कच्छी बलिहारी, भागाबांध, परसिया, मुनीडीह आदि क्षेत्रों से गुजरा। एक नुक्कड़ सभा में चंद्रशेखर सिंह और राम प्रसाद महतो ने कहा कि धनबाद में भाजपा की लहर है। जुलूस में अभिमन्यु, जीतेंद्र जीतू, राजकुमार, विजय, संतोष आदि शामिल थे।
भाजपाके पक्ष में उतरा मंच
युवाछात्र जागरण मंच ने भाजपा को समर्थन देने का निर्णय लिया है। बुधवार को मंच की बैठक में निर्णय हुआ कि इस चुनाव में मंच के सदस्य धनबाद में राज सिन्हा, झरिया में संजीव सिंह, निरसा में गणेश मिश्रा और सिंदरी में फूलचंद मंडल को समर्थन करेंगे और उनके पक्ष में डोर-टू-डोर कैंपेन भी करेंगे। बैठक में सुरेंद्र यादव, परवेज खान, शशिशेखर, मासूम खान, विवेक गुप्ता, दीपक, संदीप आदि मौजूद थे।