- Hindi News
- मन्नान ने पांच साल में किए कार्यों की मजदूरी मांगी
मन्नान ने पांच साल में किए कार्यों की मजदूरी मांगी
धनबादविधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मन्नान मल्लिक ने बुधवार को नावाडीह, लोवाडीह, विनोद नगर, बरमसिया, पहाड़ी खटाल, बसेरिया, जगजीवन नगर, डॉक्टर कॉलोनी, एफसीआई गोदाम, प्रेमनगर, धनसार, मनईटांड़ बस्ती, दोबारी, बेरा कोलियरी, नया बाजार, गद्दी मोहल्ला, पुराना स्टेशन, डायमंड क्रॉसिंग, भूली ब्लॉक, केंदुआ पुल आदि क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। इन स्थानों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए मन्नान ने कहा कि उन्होंने पांच साल के कार्यकाल में धनबाद में 100 किमी सड़क बनाई। गांव-गांव तक पानी के साथ दो बिजली सब स्टेशन, विनोबा भावे विवि के रीजनल सेंटर का आधार केंद्र समेत जनहित में कई काम किए। भाजपा विधायक के 15 साल के कार्यकाल से तुलना करें तो अंतर स्वत: दिख जाता है। धनबाद के विकास की मजदूरी वोटों के रूप में 14 दिसंबर को जरूर दें। उन्होंने कहा कि मोदी सपना दिखाते हैं। उनकी नजर झारखंड की खनिज संपदा पर है। वे धनबाद का कोयला गुजरात ले जाना चाहते हैं। उनकी यह कोशिश कभी पूरी नहीं होगी। मन्नान के साथ मदन महतो, अनिल यादव, नेपाल रजवार, ललन शर्मा, डॉ हसन, युगल शर्मा, भरत सिंह, जावेद खान, महबूब आलम, फिरोज गद्दीन, अख्तर गद्दी, उमेश सिंह, लतीफ मुखिया आदि थे।