- Hindi News
- फाब्लॉ प्रत्याशी ने रैली निकाल मांगे वोट
फाब्लॉ प्रत्याशी ने रैली निकाल मांगे वोट
धनबाद | सिंदरीविधानसभा क्षेत्र के फारवर्ड ब्लॉक प्रत्याशी राम प्रसाद सिंह ने सिंदरी के कोहिनूर मैदान में रैली का आयोजन किया। वहां उन्होंने कहा कि खेती बहुल क्षेत्र होने के बावजूद यहां सिंचाई की सुविधाएं नदारद हैं। सिंदरी कारखाना बंद होने से औद्योगिक बदहाली है। रोजगार के अभाव में युवाओं का पलायन जारी है। यह दुर्दशा यहां के जनप्रतिनिधियों की देन हैं। जनता एक बार उन्हें मौका दें, तो वे क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए संघर्ष करेंगे। राम प्रसाद सिंह ने रैली के बाद बलियापुर के कई गांवों का दौरा कर लोगों से समर्थन मांगा। उनके साथ रामश्रय सिंह, पूरन, अजीत, किशोर राय, धनेश्वर, सुरेश, अर्चना सिंह, उत्तम, मदन, मनोज राय आदि भी थे।