पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जदयू के मुकाबले कोई नहीं सिंदरी को फिर बसाएंगे : सुशील

जदयू के मुकाबले कोई नहीं सिंदरी को फिर बसाएंगे : सुशील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंदरीसे जदयू की टिकट पर चुनावी समर में उतरे सुशील कुमार सिंह का कहना है कि वह व्यक्तिगत लाभ के लिए राजनीति में नहीं आए हैं, बल्कि वह सिंदरी के लिए कुछ करना चाहते हैं। उन्हें अपने बेटे और बहू का कैरियर नहीं बनाना है। दोनों सेटल हैं। अब तक सिंदरी से जो भी विधायक चुने गए उन्होंने अपना छोड़ सिंदरी के लिए कुछ नहीं किया। चोला बदल कर फिर से सिंदरी के लोगों को ठगने मैदान में गए हैं, लेकिन इस बार जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है। इस बार सिंदरी में जदयू का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि सिंदरी को फिर से बसाने का काम नीतीश कुमार ही कर सकते हैं। उनके नेतृत्व में ही यहां खुशहाली लौट सकती है। मुझे जीताकर आमलोग जदयू के हाथों को मजबूत करें।

जदयू प्रत्याशी सिंह ने कहा कि सिंदरी मेरे लिए नया नहीं है। यहां की समस्याएं मालूम है, लेकिन दुख की बात है की इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। यहां अशिक्षा, बेरोजगारी सिंचाई की समस्याएं गंभीर हैं। खुदिया जलाशय योजना को धरातल पर उतारूंगा। विनोद बिहार महतो के नाम पर धनबाद में विश्वविद्यालय की स्थापना प्राथमिकता सूची में शामिल विकास का ब्लू प्रिंट तैयार है। नीतीश कुमार की अगुवाई में सिंदरी को फिर से बसाएंगे। नीतीश कुमार उजड़े बिहार को फिर से बसा चुके हैं। सिंदरी की जनता को विकल्प की तलाश है। वह ईमानदार और काम करने वाले को खोज रहे हैं। उनकी तलाश पर मैं खरा उतरता हूं। मुझे अपने बेटे-बहू की चिंता नहीं है।

खुदिया जलाशय योजना को धरातल पर उतारूंगा